Tuesday, 13 September 2016

Chandrodaya temple vrindavan mathura



मथुरा : यहां दुनिया का सबसे ऊंचे चंद्रोदय मंदिर का निर्माण चल रहा है। मंदिर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुबयक्ता नरसिंम्हा दास ने इस मंदिर के निर्माण से संबंधित रोचक जानकारी शेयर किए।  जानिए इस मंदिर की खासियत। 












. इस्काँन सोसायटी ने वृंदावन मे वर्ल्ड के सबसे ऊंचे मंदिर का कंस्ट्रक्शन शुरू कर दिया है। 


. उन्होंने बताया कि यह मंदिर 2022 में बनकर तैयार होगा। 


. फिलहाल एक हजार मजदूर और इंजिनियर काम कर रहे हैं,  एक साल बाद यह संख्या तीन गुना हो जाएगी। 


. मंदिर को बनाने में लगभग 700 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। 


. पुरी बिल्डिंग में 511 पिलर होगें। 


इनमें पर पुरी बिल्डिंग का वजन 5 लाख टन होगा जबकि ये पिलर 9 लाख टन वजन सह सकते हैं। 


. मंदिर की ऊंचाई 700 फीट होने की वजह से इस पर विमान से आतंकी हमले की आशंका रहेगी।


इइसमे वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसे हमले रोकने का भी इंतजाम किया जाएगा।


. मंदिर का परिसर 50 एकड़ का होगा। इसमे 6 हैसीपैड बनाए जाने की योजना है। 


. चंद्रोदय मंदिर को पिरामिड का डेवलप्ड फार्म कह सकते हैं। 


. 2006 मे इसकी परिकल्पना की गई और 8 साल की तैयारियों के बाद 2014 मे नींव रखी गई। 


.प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुबयक्ता नरसिंम्हा दास के मुताबिक इसकी नींव लगभग कुतुब मीनार की ऊंचाई जितनी गहरी खोदी गई है। 


. कृष्णा लीला पार्क में 4D तरीके से भगवान् कृष्ण के लिलाओ के बारे मे बताया जाएगा। 


. मंदिर परिसर में 18 एकड़ में 12 वनों के प्रतिरूप होगे ओर कृत्रिम यमुना बनेगी। 


. मंदिर के नीचे इंडोर कृष्ण लीला पार्क होगा।  यहा सांस्कृतिक कार्यक्रम, इंडियन फिलाँसफी पर रिसर्च, लाइब्रेरी आदि होंगे। 


.वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसे आतंकी हमले से सुरक्षा करने के लिए यहा तैनात होगे अमेरिकी (कंपनी) पिंवेर्टोन सिक्योरिटी गार्ड। 


. मंदिर में व्यस्त समय में भी 5 लाख लोग आराम से घूम सकेंगे। 


. बिल्डिंग की उम्र 500 साल तय की गई है। इस बीच कंक्रीट व सरिया को नुकसान नहीं होगा। 


. लिफ्ट हाई स्पीड की होगी जो 1 सेकेंड मे 8 मीटर (दो मंजिल) की रफ्तार से चलेगी। 


. 170 किमी की रफ्तार का तूफान झेलने के दौरान बिल्डिंग के 1 मीटर झुक जाने पर भी लिफ्ट सीधी चलती रहेगी। 


. 10 एकड़ में अंडरग्राउंड 2 तल की पार्किंग बिल्डिंग होगी। परिसीर में एनर्जी सेविंग बैट्री कार के लिए अलग पार्किंग होगी। जहां कार को चार्ज किया जा सकेगा। 


. चंद्रोदय मंदिर में बडे पैमाने पर बाहर की गर्मी से बचने के लिए ग्लास का प्रयोग होगा।


भूकंप या तूफान के दौरान ग्लास नहीं टूटेगा।  यहां से बिल्डिंग का मामूली झुकाव तो होगा लेकिन ग्लास नहीं झुकेगा। 


. इस ममंदिर को 8 रिएक्टर स्केल से ज्यादा भूकंप सहने की क्षमता का बनाया गया है। 



. बिल्डिंग का स्ट्रक्चरल डिजाइन अमेरिकी कंपनी थ्राँमटन टोमैसिटी ने किया। इसी कंपनी ने अरब देश जेधा में बन रहे 1 किमी ऊँची बिल्डिंग का भी स्ट्रक्चरल डिजाइन किया है। 


No comments: